{"_id":"68e71c744f30336677029a37","slug":"sitapur-after-the-tiger-the-cub-was-also-tranquilized-and-captured-the-area-had-been-in-fear-for-nearly-two-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बाघ के बाद शावक को भी ट्रेंकुलाइज करके किया गया कैद, इलाके में करीब दो महीने से था खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: बाघ के बाद शावक को भी ट्रेंकुलाइज करके किया गया कैद, इलाके में करीब दो महीने से था खौफ
Thu, 09 Oct 2025 07:52 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:52 AM IST
सार
Tiger captured in Sitapur: सीतापुर में बाघ और बाघिन के बाद बुधवार की शाम एक शावक को बेहोश करके कैद कर लिया गया।
विज्ञापन
बाघ को किया गया कैद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के महोली के नरनी में बुधवार की शाम वन विभाग के विशेषज्ञों को एक शावक को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने में सफलता मिली है। 48 दिनों से इस इलाके में बाघ के कुनबे का खौफ था। डीएफओ नवीन खण्डेलवाल ने बताया कि शावक को पकड़ लिया गया है। उसे इलसिया स्थित वन चेतना पार्क ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पूर्व 5 अक्तूबर को शाम करीब 6 बजे इसी इलाके से बाघ को पकड़ा गया था। बाघ को कानपुर जू भेजा गया है। वहीं, 20 सितंबर को बाघिन को पकड़कर गोरखपुर जू भेजा गया है। ग्रामीण लगातार शावक पकड़ने की मांग कर रहे थे। वहीं टीम भी लगातार काम्बिंग कर रही थी। बुधवार शाम टीम को सफलता मिली।
विज्ञापन