{"_id":"66fbbeadf4585f0b3301c761","slug":"sitapur-a-prisoner-came-for-hearing-died-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: पेशी पर आए बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: पेशी पर आए बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया, मौत
Tue, 01 Oct 2024 02:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:51 PM IST
सार
सीतापुर के जिला कारागार में बंद कैदी मंगलवार को पेशी के लिए आया था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के दारानगर निवासी नरेश (50) मंगलवार को पेशी पर आया था। उसके साथ उसकी पत्नी मायावती भी थी। नरेश चोरी के एक मामले में आरोपी है।
विज्ञापन
कचहरी में अचानक नरेश की तबियत खराब हो गई। वह बेहोश हो गया।
बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।