{"_id":"64dca479e0cc8e9e1202d686","slug":"sitapur-18-acre-land-seized-in-civil-lines-in-sitapur-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: फर्जी अभिलेखों के सहारे कब्जाई गई मेबल जोंस की 18 एकड़ जमीन सीज, बनेगा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: फर्जी अभिलेखों के सहारे कब्जाई गई मेबल जोंस की 18 एकड़ जमीन सीज, बनेगा जिला अस्पताल
Wed, 16 Aug 2023 03:59 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Aug 2023 03:59 PM IST
सार
सीतापुर में जिला प्रशासन ने 18 एकड़ कब्जाई गई जमीन को खाली करवा लिया है। इसकी जमीन की कीमत 600 से 800 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंग्रेजों के जमाने से फर्जी अभिलेखों के आधार पर कब्जा करीब 18 एकड़ नजूल भूमि को जिला प्रशासन ने खाली कराया है। इस जमीन पर मेबल जोन्स हॉस्टल होम का भवन बनाकर कब्जा किया गया था। जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन्स स्थित इस नजूल भूमि को सील किया गया है।
विज्ञापन
यह भूमि करीब 18 एकड़ की है और इसकी कीमत बाजार भाव मे न्यूनतम 600 करोड़ व अधिकतम करीब 800 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसे मिशन जैरे इंतजाम मैनेजर मिशन के नाम से खारिज कर राज्य सरकार के नियंत्रण में लिया गया है। इसे जिला अस्पताल परिसर के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, देश ही नहीं दुनिया भर में होगी यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की पहचान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गोशाला में 35 गोवंश की तबीयत बिगड़ी, 13 की मौत, जबरन शव दफनाने पर भड़के ग्रामीण, एफआईआर दर्ज
डीएम बोले- नजूल भूमि पर चल रही कार्रवाई
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि जिले में नजूल भूमि पर कार्रवाई जारी है। इस भूमि के अभिलेखों की जांचकर उसकी सत्यता परखी गई। इसके बाद राज्य सरकार के नियंत्रण में लिया गया है। आगे भी ऐसी करवाई होती रहेगी।