{"_id":"68a5be21cb0aad8fcb05ad43","slug":"sitapir-the-future-of-246-children-was-washed-away-by-the-cutting-of-saryu-river-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सरयू की कटान में बह गया 246 बच्चों का भविष्य, नदी में समा गया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: सरयू की कटान में बह गया 246 बच्चों का भविष्य, नदी में समा गया स्कूल
Wed, 20 Aug 2025 06:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:25 PM IST
सार
सरयू की लहरें तेजी से कटान कर रही हैं। बुधवार को एक स्कूल समेत सैकड़ों बीघा जमीन के साथ तीन मजरों के अस्तित्व खत्म हो गए।
विज्ञापन
कटान से सरयू में समा गया विद्यालय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर के ब्लॉक रामपुर मथुरा क्षेत्र में सरयू नदी की लहरें तेजी से कटान कर रही हैं। बुधवार को कटान ने तबाही की नई इबारत दर्ज कर दी। एक स्कूल समेत सैकड़ों बीघा जमीन के साथ तीन मजरों के अस्तित्व खत्म हो गए।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शुकुलपुरवा का कंपोजिट विद्यालय सरयू की कटान में नदी में समा गया। इसमें 246 बच्चे पंजीकृत हैं। वहीं, ग्राम पंचायत के मजरे कुन्ना पुरवा, रामरूप पुरवा, लोधन पुरवा का कटान की जद में आकर अस्तित्व समाप्त हो गया। करीब 50 घर कटान की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
बेघर हुए लोगों को अभी तक कोई राहत सामग्री मुहैया नहीं करायी जा सकी है। कटान तेज होने से इलाके में दहशत का माहौल है। महमूदाबाद तहसीलदार अनिल कुमार ने भी बताया कि अभी खाद्य सामग्री की व्यस्था नहीं हो पाई है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है, जिन लोगों के घर कटे है उनके लिए तिरपाल की व्यस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन