फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT will investigate the Atiq Ahmed and Ashraf Ahmed murder case.

Atiq-Ashraf Murder: हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, डीजीपी ने मॉनीटरिंग के लिए तीन सदस्यीय टीम की गठित

Mon, 17 Apr 2023 07:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Apr 2023 07:54 PM IST
सार

दूसरी ओर डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने भी शाहगंज थाने में अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर दर्ज मुकदमे की विवेचना की गुणवत्ता और समयबद्ध कार्यवाही के लिए तीन सदस्यीय पर्यवेक्षण टीम का गठन किया है। टीम का अध्यक्ष एडीजी प्रयागराज जोन को बनाया गया है।

विज्ञापन
SIT will investigate the Atiq Ahmed and Ashraf Ahmed murder case.
माफिया अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने इसका आदेश जारी किया है। इसमें प्रयागराज के अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सतीश चंद्र को मुख्य विवेचक, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली सतेंद्र प्रसाद तिवारी तथा निरीक्षक ओम प्रकाश को सह-विवेचक बनाया गया है।

विज्ञापन


दरअसल इस मुकदमे में भारी संख्या में गवाहों के बयान दर्ज करने है। साथ ही, साक्ष्य एकत्र करने, अभिलेखीय एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों का संकलन, फोरेंसिक साक्ष्यों का संकलन, फोरेंसिक लैब में साक्ष्यों का परीक्षण कराने की वजह से एसआईटी का गठन करना आवश्यक है। एसआईटी पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराना सुनिश्चित करेगी ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। बताते चलें कि इस मामले में मौके से गिरफ्तार तीनों शूटरों के खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गुड्डू मुस्लिम के पास हैं अतीक के आईएसआई नेटवर्क के राज, आतंकी मॉड्यूल होने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  66 चिन्हित माफिया में से दो मिट्टी में मिले, सबसे अधिक मेरठ जोन के, प्रयागराज भी पीछे नहीं


एसआईटी की विवेचना पर नजर रखेगी डीजीपी की विशेष टीम
वहीं दूसरी ओर डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने भी शाहगंज थाने में अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर दर्ज मुकदमे की विवेचना की गुणवत्ता और समयबद्ध कार्यवाही के लिए तीन सदस्यीय पर्यवेक्षण टीम का गठन किया है। टीम का अध्यक्ष एडीजी प्रयागराज जोन को बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर और विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ के निदेशक को सदस्य बनाया गया है। ये टीम विवेचना की समस्त कार्यवाही अपने निकट पर्यवेक्षण में संपन्न कराएगी। साथ ही, घटना से संबंधित भौतिक प्रदर्शों (सैंपल), सुसंगत, ठोस व पुष्टिकारक साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों तथा डिजिटल, तकनीकी, वैज्ञानिक साक्ष्यों का तय समय के भीतर संकलन व विश्लेषण कराते हुए विवेचक को आवश्यक निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान करेगी। पर्यवेक्षण टीम मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, जनपदीय न्यायालय से संबंधित समस्त रिट याचिकाओं, अपील तथा जमानत प्रार्थना-पत्रों में न्यायालय के निर्देशानुसार अपेक्षित समस्त विधिक कार्यवाही पूरी कराकर रिपोर्ट एवं काउंटर एफिडेविट तय समय में दाखिल कराते हुए समुचित पैरवी सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed