फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT registers case against officers for making illegal appointments

Lucknow News : अवैध नियुक्तियां करने वाले शिक्षा विभाग के अफसरों के खिलाफ एसआईटी ने दर्ज किया केस

Tue, 25 Jul 2023 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Jul 2023 08:42 PM IST
सार

वाराणसी के सुड़िया स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में नियम विरुद्ध तरीके से पांच सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के मामले में राज्य एसआईटी ने दो तत्कालीन डीआईओएस, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक, दो प्रधान सहायकों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
SIT registers case against officers for making illegal appointments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सुड़िया स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में नियम विरुद्ध तरीके से पांच सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के मामले में राज्य एसआईटी ने दो तत्कालीन डीआईओएस, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक, दो प्रधान सहायकों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश तिवारी की शिकायत पर इस प्रकरण की जांच पांच वर्ष पूर्व वाराणसी के अपर आयुक्त से कराई गई थी, जिसमें नियुक्तियों को अवैध करार दिया गया था।

विज्ञापन


अपर आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट में सहायक अध्यापक के पद पर चयनित अखिलेश कुमार मिश्रा, निवेदिता पांडेय, नीतू सिंह, नीलम यादव और मुन्नालाल की नियुक्तियों को अवैध बताया था। तत्पश्चात प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने इसकी जांच राज्य विशेष अनुसंधान दल से कराने का अनुरोध किया था। शासन ने एसआईटी को चार माह पूर्व इसकी जांच सौंपी थी। एसआईटी के निरीक्षक अरुण कुमार राय ने जांच के पश्चात सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2014 में कॉलेज के प्रबंधक रामगोपाल बहल ने सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के लिए डीआईओएस से अनुमति मांगी थी। अनुमति नहीं मिलने पर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। रामगोपाल के निधन के बाद उनके स्थान पर प्रबंधक बने रतन कपूर ने दोबारा डीआईओएस से इसके लिए अनुरोध किया। आरोप है कि उन्होंने डीआईओएस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से साठगांठ कर नियुक्तियां कर ली। इसके लिए अनुमति मिलने के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए।
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी के तत्कालीन डीआईओएस ओपी राय (वर्तमान में प्रतापगढ़ में तैनात), तत्कालीन डीआईओएस चंद्रजीत सिंह यादव (सेवानिवृत्त), वाराणसी मंडल के तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी (वर्तमान में बरेली मंडल में तैनात), सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) के प्रधान सहायक बच्चू सिंह यादव, प्रधान सहायक बहादुर पटेल, नीतू सिंह, मुन्ना लाल, निवेदिता पांडेय, अखिलेश कूुमार मिश्रा, नीलम पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, आपराधिक साजिश रचने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed