फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT investigation of Bikru scandal completed report this month

बिकरू कांड की एसआईटी जांच पूरीः रिपोर्ट इसी महीने, विकास के वर्चस्व में पुलिस-प्रशासन की भूमिका तय

Sat, 19 Sep 2020 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
SIT investigation of Bikru scandal completed report this month
vikas dubey news - फोटो : amar ujala

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड की एसआईटी जांच पूरी हो गई है। कुछ दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद एसआईटी इसी माह के अंत तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने कई लोकसेवकों की भूमिका व कार्य शैली पर सवाल उठाया है। 

विज्ञापन


दहशतगर्द विकास दुबे और उसके साथियों के वर्चस्व में स्थानीय पुलिस व प्राशसन के लोगों की भूमिका तय की गई है। एसआईटी को अपराधियों से मिले शस्त्र लाइसेंसों व चल अचल संपत्तियों पर भी रिपोर्ट देनी है। एसआईटी के अलावा ईडी व न्यायिक आयोग भी विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने इस प्रकरण में 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए। इनमें कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसआईटी ने विकास दुबे व उसके करीबियों के मोबाइल फोन के सीडीआर की भी जांच की है। एसआईटी को कुछ तय बिंदुओं पर सुझाव भी देना है। सरकार ने एसआईटी को 31 जुलाई तक रिपोर्ट देने को कहा था। जांच की अवधि दो बार बढ़ाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed