फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT interrogates accused of Kamlesh Tiwari murder case in jail

कमलेश तिवारी हत्याकांड में एसआईटी ने जेल में आरोपियों से की पूछताछ

Sat, 02 Nov 2019 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
SIT interrogates accused of Kamlesh Tiwari murder case in jail
कमलेश तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में कुछ नये तथ्य सामने आने के बाद एसआईटी की एक टीम ने शुक्रवार दोपहर जेल में आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमलेश की हत्या के आरोपी गुजरात के सूरत निवासी अशफाक और उसके मददगार नागपुर के आसिम समेत बरेली के नावेद से घंटों सवाल-जवाब किए गए।

विज्ञापन


साजिशकर्ता गुजरात के सूरत निवासी रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद, मौलाना मोहसिन शेख, फैजान यूनुस, अशफाक और मोइनुद्दीन और इनके मददगार नागपुर के सैय्यद आसिम अली, बरेली के कैफी अली, वकील नावेद, कामरान, लखीमपुर के पलिया निवासी रईस व आसिफ जेल में हैं।
विज्ञापन


कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर दिल्ली में एक संदिग्ध के पकड़े जाने और हत्याकांड के तार पाकिस्तान व अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से जोड़ने की चर्चा ने सनसनी फैला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए असलहा सप्लाई करने के आरोपी

SIT interrogates accused of Kamlesh Tiwari murder case in jail
यूसुफ खान - फोटो : अमर उजाला

गुजरात और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम कमलेश तिवारी हत्याकांड के मामले में हत्यारों को असलहा सप्लाई करने के आरोपी हथगांव के रायपुर मुवारी (फतेहपुर) निवासी युसूफ खान को घंटाघर चौराहे से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं।

18 अक्तूबर को कमलेश तिवारी की दो हमलावरों ने नाका क्षेत्र स्थित उनके कार्यालय में हत्या कर दी थी। इस मामले में गुजरात और यूपी एटीएस ने मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन उर्फ फरीद पठान  के साथ मिलकर हत्या की साजिश करने वालों और उनके मददगारों को पहले ही पकड़ लिया है।

हत्यारों को पिस्टल देने की बात कबूली

पुलिस हत्यारों को असलहा उपलब्ध करने वाले आरोपी की तलाश कर रही थी। एटीएस की लखनऊ टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम छह बजे घंटाघर चौराहे से यूसुफ खान को भी दबोच लिया। एटीएस यूसुफ से पूछताछ कर रही है। मूलरूप से फतेहपुर निवासी यूसुफ खान पिछले कुछ समय से गुजरात में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने हत्यारों को सूरत में पिस्टल देने की बात कबूली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed