{"_id":"6acd516e582afa20190c4dfb","slug":"sit-in-protest-against-a-road-that-has-been-in-poor-condition-for-25-years-lucknow-news-c-13-lko1070-1963538-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 25 साल से खराब सड़क के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 25 साल से खराब सड़क के विरोध में धरना
Tue, 13 Oct 2026 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कनौसी स्थित ओशोनगर में सोमवार को स्थानीय निवासियों ने 25 साल से खराब सड़क के विरोध में धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा।
सर्वांगीण स्कूल से गेट संख्या तीन तक जाने वाले मार्ग को नगर निगम ने मंजूरी दी थी। नाली का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन सड़क का काम कुछ लोगों के विरोध के चलते रुका हुआ है। क्षेत्रवासियों के अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो सका। धरने के दौरान नगर निगम के अधिशासी अभियंता भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पार्षद देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू यादव ने मांग का समर्थन किया। ओशो नगर विकास समिति के अध्यक्ष निर्मल मिश्रा, सचिव उदय कांत समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)