{"_id":"4eb60f6ed28fc328bbf82db443042481","slug":"sisters-lock-a-boy-in-there-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी नीयत से घर में घुसा लड़का तो बहनों ने ये हाल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी नीयत से घर में घुसा लड़का तो बहनों ने ये हाल किया
ब्यूरो/अमर उजाला,शुक्लागंज
Updated Sun, 17 May 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पीतांबर खेड़ा स्थित एक घर में बुरी नियत से घुसे युवक को युवती ने कमरे में बंद कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पीताबंरखेड़ा के रहने वाली युवती के पिता ने बताया कि उनकी दो बेटियां है। शनिवार की सुबह पति-पत्नी किसी काम से बाहर चले गए थे। लौट कर आए तो कुछ दिन पहले ससुराल से आई बड़ी बेटी ने बताया कि गांव के रहने वाले एक युवक का साला जो उसकी छोटी बहन को फोन पर परेशान करता था।
विज्ञापन
शनिवार को घर पर मां-बाप के न होने पर छोटी बहन को अकेला समझ वह घर में बुरी नियत से घुस आया। जिसे दोनों बहनों ने कमरे में ही बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्र निवासी एक किसान की नाबालिग बेटी को दूसरे गांव का एक युवक बहला फुसलाकर ले भागा है। जिसकी उन्होंने थाना गंगाघाट में शिकायत की है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।