फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sister incharge asha dhusia died due to coronavirus

लखनऊः कोरोना से क्वीन मैरी की सिस्टर इंचार्ज आशा धुसिया की मौत

Tue, 22 Sep 2020 02:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Sep 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
sister incharge asha dhusia died due to coronavirus
आशा धुसिया ( फाइल फोटो ) - फोटो : amar ujala
कोरोना की चपेट में आने से क्वीन मैरी की सिस्टर इंचार्ज आशा धुसिया (57) की मौत हो गई। इससे पहले केजीएमयू के एक संविदा कर्मचारी की संक्रमण से मौत हो चुकी है। सिस्टर इंचार्ज आशा धूसिया की तीन दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। केजीएमयू में उनकी आरटीपीसीआर व बेटी की ट्रूनेट से जांच कराई गई।
विज्ञापन


बेटी के बाद दूसरे दिन आशा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। दोनों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सिस्टर इंचार्ज की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें एनआईवी पर रखा गया। करीब चार बजे उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सिस्टर इंचार्ज करीब 25 साल से केजीएमयू में कार्यरत थीं। उनकी मौत से कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। केजीएमयू में 450 से ज्यादा डॉक्टर व कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं। 10 रेजिडेंट डॉक्टर व 20 कर्मी अब भी संक्रमित हैं। हालांकि, इसमें से ज्यादा होम आइसोलेशन में है। कुछ दिन पहले दो वरिष्ठ संकाय सदस्यों को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed