फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sister-in-law dies after being stabbed during a fight with brother-in-law

Lucknow News: भौजाई से झगड़े के दौरान लगा चाकू, ननद की मौत

Fri, 21 Feb 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law dies after being stabbed during a fight with brother-in-law
भौजाई से झगड़े के दौरान लगा चाकू, ननद की मौत
लखनऊ। महानगर के जीआईसी कंपाउंड में बृहस्पतिवार शाम वंदना का उनकी भौजाई दीपा से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान अचानक वंदना को चाकू लग गया। वह लहूलुहान होकर चीखने लगीं। परिजन गंभीर अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक वंदना 15 साल से अपने भाई मनीष के साथ मायके में रह रही थीं। वंदना का उनके पति से विवाद हो गया था। दोनों अलग रहते थे। बृहस्पतिवार को वंदना व दीपा घर पर थीं। मनीष बाहर गए थे। इसी बीच दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना है कि छानबीन में सामने आया है कि वंदना को जल्दी गुस्सा आ जाता था। झगड़े के दौरान गुस्से में वंदना ने खुद को चाकू मार लिया। इसके बाद घर से बाहर निकलकर उन्होंने गुहार लगाई। आसपास के लोग पहुंचे तो वह लहूलुहान पड़ी थीं। पास में ही चाकू पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ननद-भौजाई में अक्सर विवाद होता था। इस वजह से झगड़े पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि वंदना की बहनों ने भी उनके जल्दी गुस्सा होने के व्यवहार की पुष्टि की है।


फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए। कमरे से चाकू बरामद किया गया है। फिंगर प्रिंट की टीम ने भी छानबीन की है। इंस्पेक्टर के मुताबिक कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। दीपा से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed