फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sister going home with brother crushed by dumper

Lucknow News: भाई के साथ घर जा रही बहन को डंपर ने कुचला

Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sister going home with brother crushed by dumper
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अप्टा गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को देखते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
ऊंचाहार (रायबरेली)। भाई के साथ बाइक से घर जा रही बहन को डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई और युवक को गंभीर चोटें आई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के बघौला गांव निवासी अंतिमा (18) पुत्री रामनाथ मंगलवार को अपने भाई कुलदीप (25) के साथ बाइक से ऊंचाहार क्षेत्र के होरैसा गांव अपनी बुआ के घर आई थी। बुधवार दोपहर भाई-बहन बाइक से घर जा रहे थे। सूची-खरौली मार्ग पर अप्टा गांव के पास डंपर से बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। तभी डंपर ने बहन को कुचला दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं कुलदीप को गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक समेत डंपर को कब्जे में ले लिया। खास बात ये है कि जिस डंपर ने युवती को कुचला, वह गंगा एक्सप्रेस-वे में मिट्टी ढोने में लगाया गया था। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय दिनेश यादव, संतराम पासी, बिरजू पासवान कहते हैं कि गंगा एक्सप्रेस-वे में मिट्टी ढोने का कार्य कर रहे डंपर का संचालन मनमाने तरीके से होता है। डंपर चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थम नहीं रहे परिजनों के आंसू
युवती की मौत से मां जगराना समेत अन्य परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। अंतिमा ने इंटर तक पढ़ाई की थी। उसकी बड़ी बहन रवीना बीए कर चुकी हैं जबकि भाई कुलदीप मुंबई में कैंटीन में नौकरी करते थे। डेढ़ माह पहले ही घर आए थे। एक माह पहले ही उनकी शादी भी हुई है। बहन की मौत से भाई की शादी की खुशियां एक माह में ही गम में तब्दील हो गईं। बेटी का शव देखकर मां जगराना फफककर रो पड़ी। बताया कि सुबह बात बेटी से की थी। बेटी ने बताया था कि भइया के साथ बुधवार दोपहर तक घर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed