फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sirauligung gets Rs 4.61 crore to save it from floods, river training work on Saryu accelerates

Lucknow News: सिरौलीगुंग को बाढ़ से बचाने के लिए मिले 4.61 करोड़, सरयू पर रिवर ट्रेनिंग काम तेज

Mon, 16 Jun 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sirauligung gets Rs 4.61 crore to save it from floods, river training work on Saryu accelerates
बाराबंकी। बरसात से पहले सरयू नदी में संभावित बाढ़ और कटान से बचाव के लिए रिवर ट्रेनिंग कार्य तेज कर दिए गए हैं। शासन ने नाबार्ड द्वारा पोषित परियोजना के तहत 4.61 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। यह रकम पहले से स्वीकृत बजट के अलावा दी गई है ताकि समय पर कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सरयू नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम सिरौलीगुंग और आसपास के अन्य छोटे गांवों को कटान व बाढ़ से बचाने के लिए सेक्टरल ड्रेसिंग के जरिए रिवर ट्रेनिंग प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। पहले इस परियोजना की अनुबंध लागत करीब आठ करोड़ 53 लाख रुपये तय की गई थी, जिसमें से अब तक 304 लाख रुपये जारी किए जा चुके थे। बरसात से पहले काम की गति और संसाधन बढ़ाने के लिए शासन ने अतिरिक्त 4.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।शासन के उप सचिव आलोक कुमार द्विवेदी ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

कटान से हर साल होता है नुकसान
हर साल सरयू नदी में बाढ़ और कटान से सिरौली गंग सहित आसपास के गांवों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। रिवर ट्रेनिंग कार्य पूरा हो जाने से इन गांवों को राहत मिलने की उम्मीद है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह ने बताया कि बरसात से पहले कार्य पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed