{"_id":"65be8d7dbce0d65fa50ba6e5","slug":"sir-the-two-kilometer-long-road-has-been-dilapidated-for-15-years-get-it-constructed-lucknow-news-c-102-1-slko1052-109305-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साहब! 15 वर्षाें से जर्जर है दो किलोमीटर का रास्ता, बनवा दीजिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साहब! 15 वर्षाें से जर्जर है दो किलोमीटर का रास्ता, बनवा दीजिए...
Sun, 04 Feb 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम साहब! 15 वर्ष बीत गए हैं... तहसील क्षेत्र में कुसैला वजीरनगर मार्ग को जोड़ने वाला रायपुर संपर्क मार्ग जर्जर पड़ा है। ब्लॉक, तहसील संग अन्य जिम्मेदार अफसरों को प्रार्थना पत्र देते थक गये हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह पीड़ा रायपुर ग्राम पंचायत की प्रधान वंदना देवी ने डीएम अनुज सिंह को बताई। डीएम ने समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया।
वह शनिवार को महोली तहसील सभागार में एसपी चक्रेश मिश्र संग संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसमस्याएं सुन रहे थे। महोली में विधायक शशांक त्रिवेदी ने भी अधिकारियों संग शिकायतें सुनीं। महोली में 58 शिकायतों में से दो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी तरह तहसील महमूदाबाद में 72 प्रार्थना पत्रों में से सात, लहरपुर में 39 में से चार, सिधौली में 90 में से सात, मिश्रिख में 29 में से चार, सदर में 31 में से छह और तहसील बिसवां में 50 में से सात शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
जिले में शनिवार को सभी तहसीलों में कुल 369 फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं की अर्जी दी। इनमें से महज 37 समस्याओं का समाधान मौके पर हो सका। वहीं, अन्य मामलों में संबंधित अफसरों को एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
कई बार दिया प्रार्थना पत्र, नहीं मिला समाधान
लहरपुर तहसील सभागार में टकेली गांव निवासी दिव्यांग उमेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास दिए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। दिव्यांग उमेश ने बताया कि वह एक पात्र दिव्यांग और गरीब व्यक्ति है। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी उसे आवास का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धौरेमऊ गांव निवासी कमलेश खेत की नाप के लिए दो बाद अर्जी दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि नापजोख के अभाव में विवाद की स्थिति बन रही है। अफसर इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
चालू हालत में निकाल ले गये मीटर
महोली तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सतगुरु सिंह ने बताया कि वह विद्युत उपभोक्ता हैं। कुछ दिन पूर्व मीटर रीडर उनका चालू हालत में ही मीटर निकाल ले गया। दूसरे का मीटर लगा दिया है। जिसकी कई बार महोली उपखंड में लिखित शिकायत की गई है। टॉल फ्री नंबर 1976 पर भी शिकायत की गई। कोई समाधान नहीं मिला। वहीं, तहसील क्षेत्र के कारीपाकर निवासी कामता प्रसाद गाटा संख्या 145 में संक्रमणीय भूमिधर खातेदार हैं। खेत को आने-जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया है। जिसकी सूचना पर दो बार क्षेत्रीय लेखपाल जांच कर चुके हैं, लेकिन रास्ते को कब्जामुक्त नहीं कराया जा सका है। इसके साथ चौखड़िया निवासी मानसिंह की गाटा संख्या 985 क पर पड़ोसी काश्तकारों ने मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिला लिया है। जिससे खेत का रकबा काफी कम हो गया है। खेत की पैमाइश कराने की गुहार लगाई है।
क्षेत्रीय लेखपाल पर पक्षपात का आरोप
सिधौली तहसील में एडीएम नितीश कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं। 90 फरियादियों ने अपनी पीड़ा सुनाई। श्रीपालपुर निवासी विशेश्वर ने क्षेत्रीय लेखपाल पर पक्षपात का आरोप लगाया। आरोप है कि लेखपाल ने विपक्षियों के साथ मिलकर पीड़ित के खेत से निकली पुरानी नाली तोड़ दी और खेत के बीच से चकरोड निकाल दिया। वहीं, अहमदपुर जट निवासी केदारी लाल ने खेत की हदबरारी का प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ प्रवीण रंजन, क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार व बीडीओ संदीप कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
उधर, महमूदाबाद तहसील में शिकायतकर्ता शिव देवी ने बताया कि उमरी गनेशपुर गांव के परिवार रजिस्टर में हेराफेरी की गई है। पुराना रजिस्टर गायब कर दिया गया हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, मिश्रिख की बहुती ग्राम पंचायत निवासी राजकिशोर ने बताया कि गांव में प्रेम बाबू मिश्रा व पारस अवस्थी के मकान के पास सरकारी इंडिया मार्का नल लगा था। यह हैंडपंप 4 माह से खराब है। कई प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं बना है। इस हैंडपंप से आधे गांव को जलापूर्ति होती है। हैंडपंप बंद होने से लोग पानी को तरस रहे हैं। हैंडपंप सही कराया जाए।