{"_id":"67e5b35e3af0c8f3c6007303","slug":"sir-syed-opened-the-way-to-education-for-women-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1133755-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर सैयद ने महिलाओं के लिए खोला शिक्षा का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर सैयद ने महिलाओं के लिए खोला शिक्षा का रास्ता
विज्ञापन
रोजा इफ्तार की पार्टी के दौरान मौजूद रोजेदार।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विवि के संस्थापक सर सैयद अहमद खां को उनकी 127वीं बरसी पर बृहस्पतिवार को याद किया गया। इस मौके पर जरूरतमंदों को राशन किट दी गई। साथ ही सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। वहीं, लखनऊ महानगर करामत मार्केट स्थित मस्जिद के सामने रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मो. उस्मान ने बताया कि रोजा इफ्तार में व्यापारी और राहगीर ने हिस्सा लिया।
एएमयू ओल्ड ब्वाॅयज एसोसिएशन लखनऊ की ओर से डालीगंज पुल के निकट स्थित शाही दरिया वाली मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कुरानख्वानी की महफिल से की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कुरान की तिलावत कर सर सैयद को इसाले सवाब पेश किया। शाम को मस्जिद में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। इसमें जरूरतमंद भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. अब्दुल माबूद, इं. अहमद हुसैन, डॉ. मोहम्मद मुबश्शिर, डॉ. शारिक़ अहमद, अब्दुल्ला सिद्दीकी एडवोकेट, हमजा खान, फरहान अजीज मौजूद रहे।
विज्ञापन