फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sir my brother rapes me my father mother also support him victim broke down speaking

UP News: साहब... भाई मुझसे दुष्कर्म करता है, अब्बू-अम्मी भी उसी का साथ देते हैं; बोलते हुए फफक पड़ी पीड़िता

Sat, 03 May 2025 05:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 05:40 PM IST
सार

लखनऊ की एक युवती ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि माता-पिता से भाई की शिकायत करने पर वह उल्टा हमें ही डांटकर चुप रहने को कहते हैं। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Sir my brother rapes me my father mother also support him victim broke down speaking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि भाई मुझसे दुष्कर्म करता है। अब्बू और अम्मी भी उसी का साथ देते हुए मुझे धमकाते हैं। तहरीर के आधार पर पारा थाने में भाई एवं माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पारा के इलाके की युवती का आरोप है कि बीते कई महीने से सगा भाई उसका यौन शोषण कर रहा था। वह जब भाई की शिकायत माता-पिता से करती तो दोनों लोग पीड़िता को धमका कर चुप करा देते थे। भाई भी उसे जान से मारने की धमकी देता था। डर के चलते वह भाई की ज्यादती सहती रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: 'दलित-OBC के प्रति उमड़ा प्रेम कांग्रेस का छलावा...', मायावती बोलीं- वोट के स्वार्थ में अवसरवादी राजनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच परिजनों ने 15 अप्रैल को पीड़िता की शादी तय कर दी। शादी से पंद्रह दिन पहले एक अप्रैल की रात आरोपी भाई ने फिर से उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया और ससुराल पहुंचकर किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। युवती ने फिर माता-पिता से भाई की शिकायत की, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह उसे डांट कर चुप करा दिया।

शादी के बाद ससुराल पहुंची तो पांच हफ्ते के गर्भ का चला पता

युवती के मुताबिक 15 अप्रैल को निकाह के बाद वह रुखसत होकर ससुराल पहुंची। 29 अप्रैल को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जांच कराई गई तो पता चला कि वह पांच हफ्ते दो दिन की गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने पर पति व ससुराल वालों को युवती के गर्भवती होने का पता चला। उन लोगों ने जब युवती से बात की तो उसने सारी आपबीती ससुराल वालों को बता दी।



ये भी पढ़े-  UP Weather Today: 58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, बारिश का अलर्ट; 70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा

शिकायत पर ससुराल वालों को दहेज उत्पीड़न में फंसाने की दी धमकी

युवती की पूरी बात सुनने के बाद ससुराल वालों ने उसके माता-पिता से संपर्क किया और शिकायत की तो उन लोगों ने दहेज उत्पीड़न केस में फंसाने की धमकी देते हुए उनको चुप रहने के लिए कहा। वहीं, ससुराल वालों ने युवती को इस मामले में पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी।

पति व ससुराल वालों की सलाह पर बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पारा थाने में भाई के खिलाफ दुष्कर्म व माता-पिता के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी बुद्धेश्वर चौराहे पर मीट की दुकान पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed