फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIR: Lived there for 40 years, even filled out the census form...yet the name is missing; complaints regarding

SIR: 40 साल से रह रहे, गणना फॉर्म भी भरा...फिर भी नाम गायब; एसआईआर को लेकर विभिन्न जिलों से आ रहीं शिकायतें

Fri, 16 Jan 2026 09:58 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 16 Jan 2026 09:58 PM IST
सार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रदेश के कई जिलों से शिकायतें सामने आ रही हैं। गाजियाबाद में 40 साल से रह रहे मतदाताओं के नाम गणना फॉर्म भरने के बावजूद काट दिए गए। 

विज्ञापन
SIR: Lived there for 40 years, even filled out the census form...yet the name is missing; complaints regarding
एसआईआर - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट के पोलिंग बूथ संख्या 126 के उन मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए जो वहां वर्ष 1986 से रह रहे हैं। इन लोगों ने गणना प्रपत्र भी भरा था। फिर भी अनुपस्थित व स्थानांतरित दिखा नाम काट दिए गए। गोरखपुर में वार्ड नंबर 16 में एक ही मकान में 233 वोटर दिखाए गए हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट के पोलिंग बूथ संख्या 126 के मतदाता राम दुलार यादव, फूलमती यादव, धीरेंद्र यादव, अंजू यादव, सरोज व सुनीता यादव जिस मकान में वर्ष 1986 से स्थाई रूप से रह रहे हैं, वहां उन्हें अनुपस्थित व स्थानांतरित दिखाकर सूची से नाम काट दिए गए। 
विज्ञापन


सपा की ओर से इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है कि गणना प्रपत्र भरने के बावजूद और 40 साल से स्थाई रूप से निवास करने के बावजूद आखिर इनका नाम क्यों काटा गया। उधर, सपा की ओर से कन्नौज सदर विधानसभा सीट के पोलिंग बूथों को नियम विपरीत मंदिर परिसर में बनाने पर आपत्ति जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed