फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIR in UP: Is your name on the 2003 voter list? This is how the search will be easy; the Commission has issued

यूपी में एसआईआर: 2003 की मतदाता सूची में नाम है या नहीं? इस तरह से खोजना होगा आसान; आयोग ने दिए निर्देश

Sun, 23 Nov 2025 09:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 23 Nov 2025 09:29 PM IST
सार

SIR in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने एक वेब पोर्टल के जरिए 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया को आसान किया है। 

विज्ञापन
SIR in UP: Is your name on the 2003 voter list? This is how the search will be easy; the Commission has issued
यूपी में एसआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के सीईओ नवदीप रिणवा ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में प्रत्येक मतदाता को अपना गणना प्रपत्र सही से भरकर और हस्ताक्षर करने के बाद 4 दिसंबर तक अपने बीएलओ को उपलब्ध कराना है। वर्ष 2003 में तैयार मतदाता सूची में अपना या अपने संबंधी का विवरण खोजने के लिए वेब पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं। सर्च योर नेम इन लास्ट एसआईआर पर क्लिक करें। सर्च बाई इलेक्टर डिटेल्स टैब पर जाएं और ऐसा कर अपने या अपने संबंधी का ब्योरा आसानी से खोज सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर वर्ष 2002-2004 की अवधि में मतदाता भारत के किसी अन्य राज्य में रहा हो तो उस राज्य में उस अवधि में संपन्न हुए एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची भी इस वेब पोर्टल पर उपलब्ध है। गणना प्रपत्र को वेब पोर्टल पर ही ऑनलाइन भरने की सुविधा भी उपलब्ध है। सीईओ ने बताया कि मतदाता पोर्टल पर जाकर अपना एपिक नंबर दर्ज कर अपने बीएलओ का नाम व फोन नंबर पता कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से बीएलओ के साथ कॉल बुक करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने पर मतदाता के क्षेत्र के बीएलओ को यह नोटिफिकेशन जाता है कि आप उससे बात करना चाहते हैं और उनका नाम व मोबाइल नंबर बीएलओ एप पर प्रदर्शित होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए हेल्पलाइन भी उपलब्ध है। जिले के एसटीडी कोड के साथ 1950 डायल करने पर घंटी उस जिले के जिला संपर्क केंद्र पर जाती है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और नगर आयुक्तों को नगरीय इलाकों में अधिक से अधिक हेल्प डेस्क संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलओ का सहयोग करें
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया उत्तर प्रदेश में अभी तक 3 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का संग्रह और डिजिटाइजेशन का कार्य बीएलओ कर चुके हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से एसआईआर प्रक्रिया में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लेने और अपने बीएलओ का सहयोग करने की अपील भी की। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को भी अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ सहयोग करना चाहिए। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई क्षेत्र बीएलओ के भ्रमण से न छूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed