{"_id":"5e93faf78ebc3e774b5e3591","slug":"sipahi-injured-due-to-manjha-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर फिर हादसा, मांझे से एक और सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर फिर हादसा, मांझे से एक और सिपाही घायल
Mon, 13 Apr 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
मंझे से घायल हुआ सिपाही।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर करीब दो बजे एक और सिपाही विशाल सिंह पतंग के मांझे का शिकार हो गया। हादसे के वक्त सिपाही विशाल ड्यूटी पर गोमतीनगर थाने जा रहा था। पुलिस ने तत्काल उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार को मांझे से घायल महिला सिपाही प्रीति राजपूत की तहरीर पर गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय घायल सिपाही का हाल लेने लोहिया अस्पताल गए थे। उन्होंने कार्रवाई का आदेश दिया ।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। इसके आधार पर पतंग उड़ाने वालों की जानकारी जुटा रही है। जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके पहले महिला सिपाही भी हुई थी घायल
इसके पहले, पीलीभीत की रहने वाली प्रीति राजपूत डीसीपी महिला अपराध शनिवार को ड्यूटी के लिए लोहिया चौकी पर जा रही थी। पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझा की चपेट में आने से गर्दन कट गई थी।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पतंग उड़ाने वालों की जानकारी हासिल की जा रही है। पीलीभीत से सिपाही के माता-पिता लखनऊ पहुंच गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पतंग उड़ाने वालों की जानकारी हासिल की जा रही है। पीलीभीत से सिपाही के माता-पिता लखनऊ पहुंच गए हैं।