फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sipahi Injured due to manjha in lucknow

लखनऊः पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर फिर हादसा, मांझे से एक और सिपाही घायल

Mon, 13 Apr 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
sipahi Injured due to manjha in lucknow
मंझे से घायल हुआ सिपाही। - फोटो : amar ujala

लखनऊ में पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर करीब दो बजे एक और सिपाही विशाल सिंह पतंग के मांझे का शिकार हो गया। हादसे के वक्त सिपाही विशाल ड्यूटी पर गोमतीनगर थाने जा रहा था। पुलिस ने तत्काल उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को मांझे से घायल महिला सिपाही प्रीति राजपूत की तहरीर पर गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय घायल सिपाही का हाल लेने लोहिया अस्पताल गए थे। उन्होंने कार्रवाई का आदेश दिया ।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। इसके आधार पर पतंग उड़ाने वालों की जानकारी जुटा रही है। जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले महिला सिपाही भी हुई थी घायल

इसके पहले, पीलीभीत की रहने वाली प्रीति राजपूत डीसीपी महिला अपराध शनिवार को ड्यूटी के लिए लोहिया चौकी पर जा रही थी। पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझा की चपेट में आने से गर्दन कट गई थी।

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पतंग उड़ाने वालों की जानकारी हासिल की जा रही है। पीलीभीत से सिपाही के माता-पिता लखनऊ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed