ऑफिस से घर जाते समय सिपाही के गले में फंसा चीनी मांझा, घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में बढ़ा पतंगबाजी का शौक मुसीबत बन गया है। चीनी मांझे से घायल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार शाम लखनऊ के डीजीपी कार्यालय में तैनात आरक्षी सचान का गला चीन मांझे से कट गया। वह ऑफिस से घर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में तैनात आरक्षी दिलीप सचान बुधवार शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद 32वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित घर जा रहे थे।
वीआईपी रोड पर पकरी पुल के पास चीनी मांझे से उनका गला कट गया। वह सड़क पर गिर गए। खून से लथपथ आरक्षी को देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें अवध अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए पतंग उड़ाने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।
11 दिन में तीन पुलिसकर्मियों की गर्दन कटी
चीनी मांझे से पिछले 11 दिनों में तीन पुलिसकर्मियों की गर्दन कटी है। 11 अप्रैल को गाजीपुर थानाक्षेत्र के पालीटेक्निक चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे स्कूटी सवार महिला सिपाही प्रीति राजपूत चीनी मांझे से घायल हो गई।
उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था। वह महिला अपराध कार्यालय में तैनात है।
वहीं 12 अप्रैल को उसी स्थान पर गोमतीनगर थाने में ड्यूटी पर जा रहे सिपाही विशाल सिंह की गर्दन कट गई। उसे भी इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद रात को छुट्टी दे दी गई। वहीं बुधवार को कृष्णानगर इलाके में एक और सिपाही की गर्दन मांझे से कट गई।