{"_id":"5f69ae618ebc3e0de908dd5f","slug":"sipahi-arrested-in-tikaitray-of-barabanki-for-taking-bribe-to-solve-an-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: विवाद निपटाने के लिए 15 हजार की मांग कर रहे सिपाही का ऑडियो वायरल, केस दर्ज कर किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: विवाद निपटाने के लिए 15 हजार की मांग कर रहे सिपाही का ऑडियो वायरल, केस दर्ज कर किया गया गिरफ्तार
Tue, 22 Sep 2020 02:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाने में तैनात एक सिपाही पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने बड़ी करवाई की है।
विज्ञापन
कप्तान ने सिपाही को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है और सिपाही की गिरफ्तारी भी हो गई है। सिपाही टिकैतनगर थाने में तैनात है वहीं उस पर करवाई हुई है।
विज्ञापन
बताते हैं कि बीते 21 अगस्त को टिकैतनगर कस्बे में एक विवाद होने पर सिपाही शिवबहादुर यादव ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद 15 हजार लिए थे।
शिकायत होने पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब यह मामला सोशल मीडिया में उठने पर कप्तान ने कार्रवाई की है।