फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Single window system will be strengthened to make UP an investment hub Invest UP is being restructured

UP News: यूपी को निवेश हब बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा मजबूत, इन्वेस्ट यूपी की हो रही पुनर्संरचना

Fri, 11 Apr 2025 10:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 10:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश को निवेश हब बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम मजबूत किया जाएगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दस खरब डालर तक पहुंचाने के लिए इन्वेस्ट यूपी की पुनर्संरचना हो रही है। 

विज्ञापन
Single window system will be strengthened to make UP an investment hub Invest UP is being restructured
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दस खरब डालर तक पहुंचाने के लिए इन्वेस्ट यूपी की पुनर्संरचना की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में इन्वेस्ट यूपी के निवेश मित्र, सिंगल विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि, प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों को आसानी से क्लियरेंस मिल सके और अधिक से अधिक एमओयू को धरातल पर उतारा जा सके।

विज्ञापन


इन्वेस्ट यूपी को और अधिक प्रभावशाली बनाने एवं प्रदेश में अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निवेश मित्र और सिंगल विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम की सभी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। निर्देशों के मुताबिक सिंगल विंडो अधिनियम 2024 को प्रभावी तौर पर लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Police Recruitment: आ गई सिपाही भर्ती की ज्वॉइनिंग डेट, इस तारीख से होगा मेडिकल परीक्षण; जानें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने से ही सिस्टम एग्रीगेटर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ताकि, अलग-अलग विभागों के डाटा को लेकर एक ही स्थान पर निराकरण किया जा सके। सूचना और सुविधा देने के लिए टर्नअराउंड समय को कम किया जा सकेगा। प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने व उच्च स्तर के अधिकारियों तक सीधे ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा दी गई है।

इन्वेस्ट यूपी के तहत लैंड यूज परिवर्तन प्रक्रिया का पूरी तरह से धारा-80 के मुताबिक छह माह के भीतर डिजिटलीकरण किया जा रहा। भूजल उपयोग सहित विद्युत और जल कनेक्शन की प्रक्रिया को भी तीन माह में पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed