फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical examination for UP Police constable recruitment will be held from April 22 and training held in June

UP Police Recruitment: आ गई सिपाही भर्ती की ज्वॉइनिंग डेट, इस तारीख से होगा मेडिकल परीक्षण; जानें पूरा शेड्यूल

Fri, 11 Apr 2025 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 09:21 PM IST
सार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की ज्वॉइनिंग डेट आ गई है। इसके लिए 21 अप्रैल से मेडिकल परीक्षण होगा और चरित्र सत्यापन किया जाएगा। जून महीने से ट्रेनिंग दी जाएगी। आगे पढ़ें और जानें पूरा शेड्यूल...

विज्ञापन
Medical examination for UP Police constable recruitment will be held from April 22 and training held in June
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की जेसीटी (ज्वॉइनिंग कांस्टेबल ट्रेनिंग) जून माह से शुरू होगी। इससे पहले, 22 अप्रैल से सभी चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा। डीजीपी मुख्यालय में आईजी स्थापना ने इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आईजी स्थापना द्वारा सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तानों को भेजे पत्र के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण और चरित्र सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद 17 जून से जिलों में चयनित अभ्यर्थियों का सामान्य प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिसमें उन्हें पुलिस के कामकाज आदि के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के ठहरने आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: भारत शिक्षा एक्सपो के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए युवा, एकेटीयू में क्रिएथॉन में दिखाई नवाचार की राह
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 21 जुलाई से सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जाएगा, जहां 9 माह तक उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशिक्षण केंद्रों की क्षमता को ढाई गुना बढ़ाया जा चुका है, जिससे वर्तमान में प्रदेश में 60,600 सिपाहियों को एकसाथ प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed