फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   single number for all emergency services in up

हर इमरजेंसी के लिए अब यूपी में डायल करें बस एक ही नंबर

Mon, 02 Jul 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
single number for all emergency services in up
Demo Pic

यूपी में पुलिस सहायता, एंबुलेंस और अग्निशमन के दौरान मदद के लिए अब सिर्फ 112 डायल करना होगा। यानी किसी भी तरह की इमरजेंसी में मदद के लिए अलग-अलग नंबर डायल करने की जरूरत खत्म हो गई है।

विज्ञापन


यह पैन इंडिया के तहत इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम 112 से जोड़ने पर संभव हुआ है। यह जानकारी प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने दी। कहा, अगर कोई 112 नंबर डायल करता है कॉल सीधे यूपी 100 को मिलती है और पूरी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। फायर व एंबुलेंस सेवा को पहले ही इससे जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


पढ़ें-बीजेपी ने बनाया आधी आबादी को लुभाने का प्लान, महिला मोर्चा की कार्यसमिति घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी और संबंधित एडीजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसमें देश भर में सिर्फ एक इमरजेंसी नंबर 112 लागू करने पर विचार किया गया।

इस दौरान यूपी के इसरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को उच्च श्रेणी का बताया गया। इसे मॉडल मानते हुए हर राज्य में इसी तरह का रिस्पांस सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, यह भी तय हुआ कि जिन राज्यों के पास सेंट्रल रिस्पांस सिस्टम है, उन्हें सीधे 112 से जोड़ा जाएगा और जिन राज्यों के पास यह सुविधा नहीं हैं, वहां के लिए केंद्र सरकार धन मुहैया कराएगी। 

अगस्त तक सेंट्रल इमरजेंसी एप से भी जुड़ेगा यूपी

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने ने बताया कि पैन इंडिया के तहत पूरे देश में इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम लागू किया जाना है। इसके लिए सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) को मोबाइल एप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई।

इस विशेष में एक पैनिक बटन का प्रावधान होगा। यानी महिलाएं मदद के लिए मोबाइल के बटन को जैसे ही दबाएंगी, तो मोबाइल का कैमरा अपने आप ही इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम से जुड़ जाएगा। यूपी वासियों को यह सुविधा अगस्त से मिलनी शुरू हो जाएगी।

यूपी में ई-प्रिजन का काम लगभग हो चुका पूरा 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ई-प्रिजन पर भी चर्चा हुई। प्रमुख सचिव कारागार की हैसियत से अरविंद कुमार ने बताया कि यूपी में ई-प्रिजन का काम लगभग पूरा हो गया है। यहां प्रिजन इन्फार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम और विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम के लिए डाटा अपलोड किया जा चुका है।

प्रदेश में अगर कोई किसी कैदी से मुलाकात करना चाहता है तो इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकता है। यहां हर कैदी की जानकारी डाटाबेस में उपलब्ध है।

लैंगिंग अपराधियों का तैयार हो रहा डाटाबेस

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि अभियोजन, न्यायालय व पुलिस के बीच एकीकृत प्रणाली लागू किया जा रहा है। इसके लिए डाटा अपलोड किया जा रहा है। इससे महिलाओं के साथ अपराध और लैंगिंग अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed