{"_id":"65eacbfd5c11e2a4bf0daf48","slug":"sindhi-samaj-s-representatives-meet-to-deputy-cm-brajesh-pathak-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उप मुख्यमंत्री से मिले सिंधी समाज के प्रतिनिधि, भगवान झूलेलाल की जयंती पर अवकाश करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उप मुख्यमंत्री से मिले सिंधी समाज के प्रतिनिधि, भगवान झूलेलाल की जयंती पर अवकाश करने की मांग की
Fri, 08 Mar 2024 01:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:57 PM IST
सार
सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम से मिले सिंधी समाज के प्रतिनिधि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिन्धी समाज व चेट्टीचंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर 10 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सामने रखी। इसे लेकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
सभी ने कहा कि सिंधी समाज के ईस्ट देव भगवान झूले लाल जी जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित होनी चाहिए। जानकारी हो की 10 अप्रैल को सिंधी समाज अपने ईष्ट देव भगवान झूले लाल जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ लखनऊ सहित उतर प्रदेश में बहुत ही धूम धाम से मनाएगा।
विज्ञापन
संगठन के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी, संयुक्त मंत्री सतीश आडवानी, सुरेश छबलानी, श्याम कृषनानी सहित दीपक लालवानी व हंसराज राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की।
विज्ञापन
मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी व रतन मेघानी ने संयुक्त रूप से बताया की सिंधी समाज उत्तर प्रदेश में 20 लाख से भी अधिक तादात में है और लंबे समय से भाजपा का समर्थक है। सिंधी समाज का यह जंयती समारोह साल का एक ही सबसे बड़ा त्योहार है जिससे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
प्रवक्ता अशोक मोतियानी वा सुरेश छबलानी ने कहा की ( गुजरात, मध्य प्रदेश ,राजस्थान में झूलेलाल जयंती पर पहले से अवकाश घोषित है) सिर्फ उतर प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है जहां सिंधी समाज के ईष्ट देव भगवान झूले लाल जी की जयंती पर छुट्टी घोषित नहीं होती है।
इसके अलावा, सिंधी समाज ने उप मुख्यमंत्री से यह भी मांग की है कि सिंधी कल्याण बोर्ड का गठन भी किया जाना चहिए जिससे सिंधी समाज की समसाएं निपटाई जा सकें। उप मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में पंजाबी समाज के अनिल बजाज राम बालानी, किशनचंद बमनानी, रतन मेघानी, संजय जसवानी, सुरेश छबलानी, श्याम किर्षनानी, दीपक लालवानी सहित अन्य शामिल हुए।