फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sindhi community paid tribute to Hemu Kalani on his martyrdom day in Lucknow

Lucknow News: हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर सिंधी समाज ने अर्पित की श्रद्धांजलि; चौराहे के सौंदर्यीकरण की घोषणा

Tue, 21 Jan 2025 08:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jan 2025 08:10 PM IST
सार

लखनऊ में हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर सिंधी समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही चौराहे के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। 

विज्ञापन
Sindhi community paid tribute to Hemu Kalani on his martyrdom day in Lucknow
हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर सिंधी समाज ने अर्पित की श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हेमू कालाणी का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर गणेश गंज पार्षद गिरीश गुप्ता एवं मोती नगर पार्षद राजू गांधी के साथ सिंधी समाज के लोगों ने नाका हिंडोला चौराहे पर लगी हेमू कलाणी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। साथ इसके सौंदर्यीकरण की घोषणा की। इस मौके पर सिंधी स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


कहा गया कि हेमू कालाणी की प्रतिमा के चारों तरफ साफ-सफाई करके स्टील की ग्रिल लगाकर इसे खूबसूरत बनाया जाएगा। इससे पहले बलिदानी हेमू कालाणी के जीवन पर लोगों ने अपने विचार रखे। इसमें सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी एवं अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, यूथ क्लब के अध्यक्ष तरुण संगवानी, अशोक चांदवानी, डॉक्टर अनिल चंदानी, धूनी चंद चंदानी ने अपने-अपने विचार रखे। कहा कि हेमू कालाणी राष्ट्र को समर्पित थे। उनका जन्म 23 मार्च 1923 में (अब पाकिस्तान में) सकखर जिले में हुआ था।

विज्ञापन

हेमू को फांसी दे दी गई थी

कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से जंग के दौरान उन्होंने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिया था। इस पर अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हेमू को फांसी दे दी गई थी। सिंधी समाज सहित देशभर में 21 जनवरी को हेमू कालाणी का शहीदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आलमबाग शालीमार मॉल में सिंधी यूथ क्लब की ओर से हेमू कालाणी के जीवन पर आधारित एक फ़िल्म समाज को मुफ्त पास देकर दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश आडवाणी, श्याम कृषनानी, घनश्याम दास, संतराम चंदवानी, हंसराज राजपाल, दर्पण लखमानी, संत कंवरराम, साहिब सेवा मंडल अध्यक्ष अमर आठवानी, दीपक लालवानी, अमर नाथ चौधरी, मन्नू तेजवानी, व्यापार मंडल के सदस्यों सहित थाना अध्यक्ष नाका हिंडोला शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed