फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sindhi community danced to the hymns of Lord Jhulelal

Lucknow News: भगवान झूलेलाल के भजनों पर झूमा सिंधी समाज

Tue, 26 Aug 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sindhi community danced to the hymns of Lord Jhulelal
हरिओम मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए सिन्धी समाज के लोग। स्वयं
लखनऊ। बहिराणा विसर्जन के साथ झूलेलाल वाटिका में चालीहा साहिब महोत्सव का समापन सोमवार को हो गया। इससे पहले सिंधी समाज के हजारों लोगों ने भगवान झूलेलाल का विधि-विधान से पूजन व भजन-कीर्तन कर उनके जयकारे लगाए। भंडारों में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


पिछले चालीस दिन से चल रहे चालीहा साहिब महोत्सव के अंतिम दिन सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में सिंधी परिवारों में आयोजन किए गए। झूलेलाल वाटिका में पूजन के दौरान शिवशांति आश्रम के संत सांई मोहनलाल ने संगत को आशीर्वाद दिया। कृष्णानगर स्थित सिंधु नगर सिंधी पंचायत में भव्य आयोजन के बाद भंडारा हुआ। यहां पंचायत के अध्यक्ष अशोक चांदवानी, महामंत्री महेश तलरेजा नीरज राजपाल, दिनेश रायचंदानी, सतीश आडवाणी की मौजूदगी में महिलाओं ने भगवान झूलेलाल की पूजा कर गीत गाए। मुंबई से आए कलाकारों ने अपनी गायिकी से समा बांध दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शिवशांति आश्रम, हरिओम मंदिर, इंदिरानगर झूलेलाल मंदिर, सिंधु भवन माविया, शुभम सिटी पारा, अलीगंज सिंधी पंचायत, राजाजीपुरम के बाबा गोदड़ी वाला धाम, चौक में सिंधी पंचायतों ने वहां के सिंधी मंदिरों में हवन-पूजा और कीर्तन, भजन व भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान सिंधी पंचायतों के मुखियों में नानक चंद लखमानी, हंसराज राजपाल, रतन मेघानी, राजू जसवानी, सतीश लखमानी, नवीन केवलरामानी, कन्हैया चांदवानी, संतोष हिरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से बहिराणा विसर्जन का समय बदला

झूलेलाल वाटिका में बहिराणा विसर्जन का आयोजन शाम छह बजे से होना था लेकिन बारिश की वजह से इसे रात आठ बजे से कर दिया गया। इस दौरान पूजन-भजन के आयोजन हरिओम मंदिर लालबाग में किए गए। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, संरक्षक अशोक चांदवानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी समेत बड़ी संख्या में सिंधी समाज के पुरुष व महिलाएं कलश यात्रा निकालकर झूलेलाल घाट पहुंचे। मुंबई और रायपुर से आए सिंधी गायकों ने खूब धमाल मचाया और महिलाओं ने डांडिया व भंगड़ा के दौरान झूलेलाल की जयजयकार की। जेको चवंदो झूलेलालु, तहिंजा थींदा ॿेड़ा पारि (जो बोलेगा झूलेलाल उसका होगा बेड़ा पार) के नारों से झूलेलाल वाटिका गूंज उठी। झूलेलाल वाटिका से नाव में सवार होकर सिंधी समाज के लोगों ने गोमती में बहिराणा साहिब का विसर्जन कर देश में खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की।

नयन संतानी के लिए रखा दो मिनट का मौन

सिंधी समुदाय ने गुजरात के अहमदाबाद में सिंधी छात्र नयन संतानी यूवी की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही निर्णय लिया गया कि हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की जाएगी और इस संबंध में ज्ञापन दिल्ली भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed