फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sindh Youth Club Society office bearers took oath

Lucknow News: सिंध यूथ क्लब सोसाइटी के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 19 Jan 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sindh Youth Club Society office bearers took oath
सिंध यूथ क्लब सोसाइटी के पदाधिकारियों ने ली शपथ
लखनऊ। सिंध यूथ क्लब सोसाइटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को कृष्णानगर स्थित होटल में हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध क्षेत्र के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में सिंधी समाज ने अहम भूमिका निभाई है। संस्था के महामंत्री अमर अठवानी ने संस्था के कार्यों के बारे में बताया और कहा कि नई कार्यकारिणी मुख्य रूप से सेवा, संगठन, संस्कार और संस्कृति के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करेगी।
विज्ञापन

शिवशांति संत आसूदाराम आश्रम के संत हरीश लाल साहिब की मौजूदगी में संस्था की नवनियुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष दर्पण लखमानी, महामंत्री अमर अठवाणी, कोषाध्यक्ष ऋषि राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सेहता, उपाध्यक्ष श्रीचंद साहित्य और कार्यकारिणी सदस्यों धर्मेंद्र जगवानी, सुदाम चंद चांदवानी, पंकज रायचंदानी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। संस्था के संरक्षक नानक चंद लखमानी, डॉ. अनिल चंदानी ने शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर अशोक चांदवानी, भीमन दास, तरुण सांगवानी, सुनील जोतवानी, प्रीतम वलेचा, दूनी चंद समेत सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed