{"_id":"66e76bb0fe0730097308b8d4","slug":"silver-umbrella-stolen-from-kashtbhanjan-temple-raebareli-news-c-101-1-slko1031-119737-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कष्टभंजन मंदिर से चांदी का छत्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कष्टभंजन मंदिर से चांदी का छत्र चोरी
Mon, 16 Sep 2024 04:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
कष्टभंजनदेव धाम में चोरी हुए हनुमानजी के ऊपर लगा चांदी छत्र।
- फोटो : संवाद
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने कष्टभंजन देव धाम मंदिर से दो लाख से ज्यादा का सामान पार कर दिया। चोरों ने अष्टधातु का चांदी का छत्र, सोने की मुहर और दान पेटी से 15 हजार रुपये पार कर दिए। घटना से भक्तों में आक्रोश है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के टीसाखानापुर ग्राम पंचायत के गजनीपुर गांव स्थित कष्टभंजन देव धाम मंदिर भक्तों के आस्था का प्रतीक है। रात में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर के गेट पर लगे ताले को काटकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद मंदिर के गर्भ गृह के गेट पर भी लगे ताला को काट दिया। इसके बाद चोरी करके भाग गए।
रविवार सुबह मंदिर के पुजारी रामकुमार यादव मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो गर्भ गृह के गेट का ताला टूटा था। चांदी का छत्र समेत आदि अन्य सामान गायब था। पुजारी ने बताया कि इसी सप्ताह गुजरात गए थे। हनुमान जी के सिर पर धारण मुकुट को सुरक्षित स्थान पर रखकर गया था, जो बेशकीमती था। माना जा रहा है कि चोरों का असली मकसद हीरों से जड़ित मुकुट को ही पार करना था, जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
पुजारी के बेटे यदुवीर यादव ने बताया कि गनीमत रही कि ज्यादा चोरी नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। चोरी 30 से 40 हजार रुपये के बीच हुई है। फिलहाल विवेचना उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को दी गई है। जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश होगा।
मंदिर के बाहर मिली वासुदेव की पंच धातु की मूर्ति
हनुमान जी के बगल ही वासुदेव जी की पंच धातु की मूर्ति भी विराजमान थी। इसे भी चोर अपना निशाना बना लिए थे, लेकिन न जाने क्या परिस्थितियां बनी की चोरों ने पंच धातु से बनी वासुदेव जी की मूर्ति को मंदिर के पीछे ही छोड़कर चले गए।