फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sikhs come together to help others

सहारनपुर हिंसाः नाराज सिख हुए लामबंद

Fri, 01 Aug 2014 01:35 AM IST
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Aug 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sikhs come together to help others

सहारनपुर हिंसा मामले में सरकारी लचर रवैये से नाराज राजधानी के सिख संगठनों ने पीड़ितों की सहायता के लिए बृहस्पतिवार को एक रिलीफ फंड बनाया है।

विज्ञापन


‘सहारनपुर दंगा पीड़ित रिलीफ फंड’ से सिख व गैरसिख हिंसा पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पहले ही दिन महज एक घंटे के भीतर फंड में करीब पांच लाख रुपये जमा हो गई।

84 दंगों के बाद सिखों को इतनी बड़ी चोट

Sikhs come together to help others

यह जानकारी सरकार जोगिंदर सिंह व धार्मिक सचिव निर्मल सिंह ने केंद्रीय सिंह सभा आलमबाग में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

निर्मल सिंह ने बताया कि 84 दंगों के बाद सिख समुदाय पर इतनी बड़ी चोट हो गई, फिर भी प्रदेश सरकार का रवैया लचर बना हुआ है।

अभी तक किसी भी आला अधिकारी, वरिष्ठ मंत्री या खुद मुख्यमंत्री ने वहां के हालात का जायजा नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा में 160 से अधिक लोगों को हानि

Sikhs come together to help others

हिंसा में कई समुदायों के 160 से अधिक लोगों को जानमाल की हानि हुई, लेकिन उन्हें प्रशासन की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि जल्द ही राजधानी से सिखों का एक संगठन सहारनपुर के पीड़ितों से मिलकर उन्हें रिलीफ फंड से चेक के माध्यम से सहायता राशि बांटेगा।

गुरुद्वारा कमेटी के बलजीत सिंह टोनी और मीडिया प्रभारी सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के सिखों से ‘सहारनपुर दंगा पीड़ित रिलीफ फंड’ के एकाउंट में दान देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed