फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   signature campaign at lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में वीसी ने की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, कहा- शिक्षित बेटियां ही देंगी समाज को सही दिशा

Wed, 03 Mar 2021 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
signature campaign at lucknow university
लखनऊ विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते कुलपति प्र
लखनऊ। शिक्षित बेटियां ही समाज को सही दिशा दे सकती हैं। समाज को आगे ले जाने में बेटियां अहम भूमिका निभा सकती हैं। आज बेटियां हर क्षेत्र में चाहे वो शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान, तकनीकी क्षेत्र हो या खेलकूद सभी जगह अपना परचम लहरा रही हैं। देश का नाम रोशन कर रही हैं। ये बातें मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कही। वह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व समाज कार्य विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित ‘सशक्त एवं सुरक्षित नारी’ का संदेश देते हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रदर्शनी को भी देखा।
विज्ञापन

प्रो. राय ने स्वयंसेवकों द्वारा बनाये गए सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाते हुए सभी को महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक श्रोती क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना थे। कार्यक्रम में प्रो. पूनम टंडन, प्रो. एके भारतीय, डॉ. राकेश द्विवेदी, डॉ. अंशुमाली शर्मा, डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, डॉ. कुसुम यादव, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. किरण शर्मा, डॉ. विभावरी सिंह, डॉ. मोहिनी गौतम आदि उपस्थित थे। लविवि के इंजीनियरिंग संकाय द्वारा इसी विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता डेंटल सर्जन डॉ. हिमांगी दुबे ने ‘ओरल हाइजीन फॉर वुमेंस’ पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गम्स को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें, नियमित फ्लॉस करें, स्वस्थ भोजन लें, हर महीने टूथब्रश बदलें। कार्यक्रम में ज्योत्सना कुमार हबीबुल्लाह, निधि श्रीवास्तव, कल्पना पटेल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

छात्राओं को किया जागरूक
लखनऊ। अटल बिहरी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज की छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं महिलाओं के प्रति संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता श्वेता श्रीवास्तव एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने आईपीसी धाराओं, भारतीय संविधान में समानता का अधिकार एवं भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को जागरूक होकर समाज में व्याप्त बालक एवं बालिकाओं में असमानता की हर बुराई का बहिष्कार करना चाहिए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा इस तरह के आयोजनों में छात्रों की संख्या भी बराबरी की होनी चाहिए, जिससे उन्हें महिलाओं के प्रति अपराधों की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में कस्तूरी सिंह, प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र पांडेय ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed