फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   signal fail due to rain

Lucknow News: बारिश से सिग्नल फेल, वंदे भारत, सियालदाह एक्सप्रेस प्रभावित

Sat, 26 Jul 2025 08:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:37 AM IST
विज्ञापन
signal fail due to rain

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। तेज बारिश के चलते शुक्रवार को चारबाग रेलवे स्टेशन यार्ड में पानी भर गया। इसके चलते दो ट्रेनों का संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। उन्हें मैनुएली झंडी दिखाकर सिग्नल दिया गया और रवानगी हो सकी। करीब एक घंटे बाद पानी निकलने के बाद रूट सामान्य हुआ।  

शुक्रवार शाम को हुई झमाझम बारिश के कारण चारबाग यार्ड सहित पटरियों पर जलभराव हो गया। इसके चलते सिग्नल के साथ ही ट्रैक सर्किट भी फेल हो गया। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के साथ ही मालगाड़ियों के संचालन में देरी हुई। अयोध्या कैंट से आनंदविहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और जम्मूतवी से कोलकाता जा रही सियालदाह एक्सप्रेस को आटोमेटिक सिग्नल की जगह झंडी के जरिए सिग्नल देकर निकाला गया। करीब एक घंटे बाद बारिश का पानी निकलने पर रूट संचालन हुआ। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मैनुअली संचालन किए जाने के कारण दोनों यात्री ट्रेनों पर विशेष असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed