फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Signal cabel cut at Alamnagar station, rout traffic for three hours

आलमनगर स्टेशन पर सिग्नल केबल कटा, तीन घंटे बंद रहा रूट

Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Signal cabel cut at Alamnagar station, rout traffic for three hours
सिग्नल केबल कटने से बाधित रहीं ट्रेनें। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ-मुरादाबाद रेलखंड पर सोमवार को उस वक्त ट्रेनें थम गईं, जब आलमनगर स्टेशन पर सोमवार शाम सिग्नल केबल कट गया। तीन घंटे तक रूट बंद रहा।
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें रास्ते में फंसी रहीं। रूट क्लियर होने के बाद ट्रेनें देर रात तक चारबाग स्टेशन पर आती रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
आलमनगर स्टेशन पर सिग्नल की मरम्मत चल रही है। शाम करीब पांच बजे दोनों लाइनों की ओर सिग्नल फेल हो गए और मुरादाबाद से आ रही ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे तक खड़ी रही, जबकि पीछे आ रही जम्मूतवी-कोलकाता को भी रोक दिया गया। अवध-आसाम साढ़े चार घंटे रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिमगिरी सुपरफास्ट पौने चार घंटे, नई दिल्ली से आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस को शाहजहांपुर से काकोरी के बीच पौने दो घंटे तक रोकना पड़ा।
ऐसे ही सप्तक्त्रसंति को बेहता गोकल में, अमृतसर-कोलकाता को दिलावरनगर में ढाई घंटे तक, काठगोदाम-लखनऊ तीन घंटे तक काकोरी में, नई दिल्ली वाराणसी डुप्लीकेट काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे तक बरेली से उमरताली के बीच, त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटे तक रोकी गई।
ऐसे ही वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन पर ढाई घंटे तथा वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, दून एक्सप्रेस तीन घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस तथा फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे रुकी रही। केबल ठीक होने के बाद रात करीब नौ बजे एक दिशा पर ट्रेनें बहाल हो सकीं।

आज से चलेगी रांची लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल
त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से लखनऊ से रांची के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रांची लखनऊ रांची त्यौहार स्पेशल (08611/12) दो नवंबर से शुरू होगी। ट्रेन (08611) रांची लखनऊ स्पेशल दो नवंबर को रात 8.10 बजे प्रस्थान कर अगली शाम चार बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (08612) चार नवंबर को लखनऊ से सुबह नौ बजे चलकर अगली सुबह 4.15 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed