{"_id":"61d460d97a01133df5516df8","slug":"siddharthnath-took-a-jibe-at-akhilesh-sp-president-did-not-see-babar-and-jinnah-now-krishna-started-seeing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनाथ ने कसा अखिलेश पर तंज : सपा अध्यक्ष को बाबर व जिन्ना नहीं, अब दिखने लगे कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनाथ ने कसा अखिलेश पर तंज : सपा अध्यक्ष को बाबर व जिन्ना नहीं, अब दिखने लगे कृष्ण
Tue, 04 Jan 2022 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:29 PM IST
सार
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही पर्सनल लॉ बोर्ड कांग्रेस के इशारे पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है।
विज्ञापन
lucknow news : सिद्धार्थनाथ सिंह।
विस्तार
कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि अगले पांच साल और योगी सरकार रहेगी तो पूरी समाजवादी पार्टी को भगवान राम-कृष्ण व महादेव ही दिखने लगेंगे। सिद्धार्थनाथ ने ट्वीटर पर सपा अध्यक्ष को टैग करते हुए तंज कसा, ‘चलो अच्छा है कि अखिलेश यादव को बाबर और जिन्ना से फुर्सत मिली और अब भगवान कृष्ण दिखने लगे, सपनों में ही सही। चिंता न करो, योगी सरकार के पांच साल और पूरा होने दीजिए, पूरी समाजवादी पार्टी को भगवान राम-कृष्ण और महादेव ही दिखने लगेंगे।’
विज्ञापन
स्वतंत्र देव बोले, कांग्रेस का भोंपू बन गया है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रवैया राजनीति से प्रेरित है बोर्ड को राजनीति से बचना चाहिए। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही पर्सनल लॉ बोर्ड कांग्रेस के इशारे पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। बोर्ड की हरकत से ऐसा लग रहा है कि वह कांग्रेस को चुनावी लाभ दिलाने के लिए उसका भोंपू बन गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने देशभर की शैक्षिक संस्थाओं को 1 जनवरी से 7 फरवरी तक सूर्य नमस्कार से जुड़ी गतिविधि कराने के लिए कहा है। इसमें किसी को कोई बुराई नहीं दिखती है लेकिन राजनीति का चश्मा चढ़ाकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड गलत बयानी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड कांग्रेस के इशारे पर प्राचीन भारतीय ज्ञान पर सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवाओं के आइकन मोहम्मद शमी और मोहम्मद कैफ को जब इसमें कोई बुराई नहीं दिखती है तो बोर्ड को इस मामले में नहीं पड़ना चाहिए। बोर्ड को इसमें धर्म के नाम का पर्दा हटा देना चाहिए। उसे युवाओं को बेहतर अनुशासित जीवन शैली के लिए योगासन और सूर्य नमस्कार को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन