फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   siddharthnath singh written a letter to Chief secretary

अखिलेश के बंगले पर सिद्धार्थनाथ सिंह की नजर, प्रमुख सचिव को लिखी चिट्ठी

Tue, 19 Jun 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Jun 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
siddharthnath singh written a letter to Chief secretary
अखिलेश यादव का पूर्व सरकारी आवास - फोटो : amar ujala

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पूर्व में आवंटित सरकारी बंगले की मांग योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने की है। प्रमुख सचिव को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में उन्हें आवंटित बंगला काफी छोटा है। यहां कैंप कार्यालय के स्टाफ और आगंतुकों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है।

विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ सिंह ने पत्र में आवास संख्या-4 अथवा 5 विक्रमादित्य मार्ग का स्पष्ट उल्लेख करते हुए आवंटित करने की मांग की है। वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री को आवास संख्या-19 गौतमपल्ली, मंत्री आवास आवंटित है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों को खाली करा लिया गया था। इस पूरे प्रकरण में अखिलेश यादव के बंगले को लेकर काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का आरोप था कि बंगला खाली करने से पहले अखिलेश यादव उसे तहस-नहस कर गए। जबकि अखिलेश ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अधिकारियों की साजिश करार दिया था।


ये सभी बंगले खाली होने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि योगी सरकार के कई मंत्रियों की नजर इन बंगलों पर पहले से ही है और वह इन्हें पाने के लिए जोड़-तोड़ में जुटे हुए हैं। ऐसे में सिद्धार्थनाथ सिंह की यह चिट्ठी बाहर आने के बाद खबरों की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed