{"_id":"624962077583a73746400577","slug":"si-suspended-for-beating-bjp-leader-in-sultampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: भाजपा नेता को पीटने वाले दो दरोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: भाजपा नेता को पीटने वाले दो दरोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
Sun, 03 Apr 2022 07:34 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:34 PM IST
सार
भाजपा नेता को पीटने पर दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। विधायक व सांसद की पहल पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो पक्षों में विवाद की जानकारी करने कूरेभार थाने पहुंचे भाजपा नेता की दो दरोगाओं ने पिटाई कर दी। जिससे उनका मोबाइल व चश्मा टूट गया। उसके बाद भाजपा नेता को हवालात में डाल दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद और सुल्तानपुर विधायक ने डीआईजी/एसपी से शिकायत की। डीआईजी ने दोनों दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
बृज भूषण मिश्र के अनुसार क्षेत्र के शिवनगर निवासी अभय राज प्रजापति के बच्चों का गांव के ही अन्य बच्चों से विवाद हुआ था। अभयराज ने उनसे पुलिस उत्पीड़न की बात कही थी। शुक्रवार को बृजभूषण कूरेभार थाने पहुंचे और क्षेत्रीय दरोगा जीतलाल सरोज से घटना की जानकारी मांगी। इससे नाराज दरोगा जीतलाल सरोज और दूसरे दरोगा राजेश राव ने बृजभूषण को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्हें हवालात में डाल दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गये। कार्यकर्ताओं ने मामले की सूचना फोन से सांसद मेनका गांधी और सुल्तानपुर के भाजपा विधायक विनोद सिंह को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद और विधायक ने तत्काल फोन से डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र को अवगत कराया। डीआईजी/एसपी ने दरोगा जीतलाल सरोज और राजेश राव को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन