फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SI died because of cardiac arrest in Amethi.

Amethi: अमेठी में फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Fri, 06 Dec 2024 02:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2024 02:33 PM IST
सार

अमेठी के संग्रामपुर इलाके में फ्लैग मार्च के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक दरोगा की मौत हो गई। उन्हें सीएचसी ले जाया गया पर वो बच नहीं सके।

विज्ञापन
SI died because of cardiac arrest in Amethi.
मृतक दारोगा राकेश पांडेय - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के संग्रामपुर इलाके में शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को दिल का दौरा पड़ गया। आननफानन में साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत के बाद पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


मृतक दारोगा राकेश पांडेय संग्रामपुर थाने में तैनात थे। संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है जहां आज सुबह थाना क्षेत्र के शक्तिपीठ कालिकन धाम में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा था। इसी बीच अचानक फ्लैग मार्च में शामिल दरोगा राकेश पांडेय को दिल का दौरा पड़ गया और वहीं गिर गए।
विज्ञापन


आननफानन में पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें संग्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा राकेश पांडे पिछले दो साल से संग्रामपुर थाने में तैनात थे फिलहाल थाना प्रभारी द्वारा मृतक दारोगा के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है जिसके बाद परिजन संग्रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed