फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shweta got Founders Medal and Shashvat got President Medal

Lucknow News: श्वेता को फाउंडर्स और शाश्वत को प्रेसीडेंट मेडल

Tue, 12 Aug 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shweta got Founders Medal and Shashvat got President Medal
छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
लखनऊ। बप्पा श्री नारायण वोकेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केकेवी) में संस्थापक दिवस समारोह में एमए में 86.6 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली राजनीतिशास्त्र विषय की छात्रा श्वेता सिंह को सोमवार को संस्थापक पदक से नवाजा गया। एमएससी जंतु विज्ञान के छात्र शाश्वत शंकर हरनाम को 82.8 प्रतिशत अंक हासिल करने पर प्रेसीडेंट मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही दस अन्य मेधावियों को प्रेसीडेंट मेडल से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

साथ ही नेट, जेआरएफ और गेट परीक्षा में उत्तीर्ण कुल 24 छात्र-छात्राओं को प्रबंधक संजीव शर्मा ने मैनेजर्स पदक देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के खेल-कूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र ओम सिंह व अरुण यादव को प्राचार्य प्रो. संजय मिश्र ने मेडल व सर्टिफिकेट दिया। प्राचार्य ने महाविद्यालय के संस्थापक पं. श्रीनारायण मिश्र ''बप्पा जी'' की प्रतिमा का अनावरण किया। इसी क्रम में बीएसएनवी इंटर, बीएसएनवी इंटर गर्ल्स, बीएसएनवी जूनियर हाईस्कूल के सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बाॅक्स

इन्हें भी मिला प्रेसीडेंट मेडल

श्वेता राजपूत (एमएससी केमिस्ट्री), ईशा पांडेय (एम-काॅम), आस्था साहू (एमए अंग्रेजी), उत्कर्ष तिवारी (एम एससी जियोलाजी), अंजली त्रिवेदी (एमएससी जियोलाजी), आशिफा खान (एमएससी मैथ्स), मोहिनी कनौजिया (एमए इकोनामिक्स), रिचा पांडेय (एमए सोशियोलाॅजी), नारायण मिश्र (एमए संस्कृत), कविता मिश्रा (एमएससी फिजिक्स)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed