फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shuttering worker's body found in river, murder charge filed

Lucknow News: शटरिंग कारीगर का था नदी में मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 09 Jan 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 09 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shuttering worker's body found in river, murder charge filed
लखनऊ। गोमतीनगर एसीपी दफ्तर के पास बुधवार सुबह गोमती नदी में मिला शव महानगर के प्रेम बाजार पुरानी तकिया निवासी शटरिंग कारीगर दिनेश प्रताप कश्यप (38) का था। वह एक जनवरी से लापता थे और महानगर थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज थी। पत्नी ने पड़ोसी पर मारपीट कर दिनेश को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट के संबंध में महानगर पुलिस से शिकायत भी की गई थी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


दिनेश की पत्नी सरस्वती के मुताबिक एक जनवरी की सुबह नौ बजे उनके पति शराब के नशे में घर लौटे। इस बात पर उनसे कहासुनी हो गई। दिनेश उनके साथ मारपीट करने लगे। इस पर घर के सामने ससुराल में रह रहे एक युवक व उसके परिजनों ने दिनेश को मना किया। इस बात पर दिनेश का उन लोगों से झगड़ा हो गया और उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद दिनेश लापता हो गए। शाम को परिजनों ने उन्हें कॉल की तो उनका मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने मारपीट के संबंध में महानगर पुलिस से लिखित शिकायत भी की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चार जनवरी को सरस्वती ने पति की गुमशुदगी महानगर थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन


पिटाई कर नदी में फेंकने का आरोप
दिनेश के घरवालों का कहना है कि वे लोग उनकी तलाश में लगे थे। बृहस्पतिवार को उन लोगों को एसीपी दफ्तर के पास नदी में युवक के शव मिलने की खबर मिली। वे लोग दोपहर में पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान दिनेश के रूप में की। पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर पति की पिटाई कर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि परिजनों का आरोप गलत है। दिनेश शराब पीने के आदी थे और आए दिन झगड़ा और मारपीट करते थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की सही वजह पता चल सकेगी और उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed