फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shuttering worker crushed to death by loader

Lucknow News: लोडर से कुचलकर शटरिंग कारीगर की माैत

Wed, 18 Feb 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 18 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Shuttering worker crushed to death by loader
आशीष की फाइल फोटो।
लखनऊ।
विज्ञापन

दुबग्गा के नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार लोडर ने युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग निकला।

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, हसनगंज निवासी आशीष कुमार (22) शटरिंग का काम करते थे। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे भिठौली तिराहे से शटरिंग का सामान डाला पर लदवाकर बाइक से काकोरी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज पर पीछे आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और लोडर के पहियों के नीचे आ गया। चौकी इंचार्ज विनय गुरुदेव ने बताया कि लोडर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार, आशीष हेलमेट लगाए हुए थे। आशीष अविवाहित थे। परिवार में पिता राम सेवक, मां राम जानकी और दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed