फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shutdown not informed, action taken against four officers

Lucknow News: शटडाउन की सूचना नहीं दी, चार अफसरों पर कार्रवाई

Sun, 20 Oct 2024 04:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Shutdown not informed, action taken against four officers

विज्ञापन

लखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र में मरम्मत व रखरखाव के कार्यों के लिए शटडाउन लेने की जानकारी आमजनता को नहीं देना चार अफसरों को भारी पड़ा। शटडाउन के कारण इलाके में चार घंटे से ज्यादा विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। मामले को पावर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष कुमार गोयल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने जानकीपुरम के मुख्य अभियंता बीके सिंह, अधीक्षण अभियंता एके राय को प्रतिकूल प्रविष्टिए अधिशासी अभियंता अलीगंज अभिनव और एसडीओ पुरनिया संदीप गुप्ता को निलंबित करने के निर्देश दिए।

काॅर्पोरेशन अध्यक्ष डाॅ. गोयल ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी डिस्काॅम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जानकीपुरम क्षेत्र में शटडाउन होने पर सूचना के बारे में जानकारी मांगी तो अधिकारी माकूल जवाब नहीं दे सके। इस इलाके में शटडाउन लिए जाने की सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी गई थी। कुछ उपभोक्ताओं ने खुद काॅर्पोरेशन अध्यक्ष से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


मामला पकड़ में आने पर काॅर्पोरेशन अध्यक्ष ने सख्त नाराजगी जताई और कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शटडाउन लेने से पहले उपभोक्ताओं को एक्स, 1912 के साथ ही संचार के विभिन्न माध्यमों से सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि हानियां कम करने के लिए विद्युत चोरी रोकी जाए। ज्यादा चोरी वाले फीडरों को चिह्नित किया जाए। झटपट एवं निवेश मित्र में कोई प्रकरण लंबित न रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी डिस्काॅम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता वितरण, अधीक्षण अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed