फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shriram Rajyabhishek yatra in Ayodhya.

Ayodhya: अयोध्या में बारिश के बीच निकली श्रीराम राज्याभिषेक यात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा नगर

Sat, 11 Nov 2023 12:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Nov 2023 12:13 PM IST
सार

अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीराम की राज्याभिषेक यात्रा निकाली गई। इस दौरान बारिश में भीगते हुए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन
Shriram Rajyabhishek yatra in Ayodhya.
अयोध्या में निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम की राज्याभिषेक यात्रा को साकेत महाविद्यालय से प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा में राम कथा व सामाजिक संदेशों पर आधारित 18 झांकियां हैं। वहीं, यात्रा के दौरान अचानक बारिश भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बारिश में भीगते हुए लोक कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं तो वहीं अपने प्रभु राम के राज्याभिषेक यात्रा के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। छतों से पुष्प वर्षा हो रही है तो निरंतर जय श्री राम का उद्घोष गूंज रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मनगरी में दीपोत्सव आज, 24.60 लाख दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी करेंगे राम का राजतिलक

ये भी पढ़ें - फिल्म स्टार धर्मेंद्र के साथ बेहद खुश नजर आए मुख्यमंत्री योगी, सीएम आवास पर हुई मुलाकात, तस्वीरें


नगर विधायक वेद गुप्ता ने कहा भगवान इंद्रदेव भी मेहरबान है और भगवान राम के अभिनंदन में यह बारिश हो रही है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा क्योंकि जल्द ही भगवान श्रीराम अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव का आगाज दीपोत्सव से ही हो चुका है अभियान निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed