अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने 70 एकड़ के परिसर की भव्यता के लिए देशवासियों से मांगा सुझाव
अभी हाल ही में अयोध्या के सर्किट हाउस में हुई श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में ट्रस्ट ने सभी देशवासियों से सुझाव मांगने की अपील की थी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया था कि राममंदिर के साथ-साथ रामजन्मभूमि के संपूर्ण 70 एकड़ के परिसर की भव्यता के लिए देश के साधु-संतों व आर्किटेक्टों से सुझाव मांगा जाएगा।
इसी क्रम में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ट्विटर पर ट्वीट कर 70 एकड़ के मास्टर प्लान के लिए देशवासियों का सुझाव आमंत्रित किया है।
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर निर्माण हेतु सुझाव सहृदय सादर आमंत्रित हैं।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) November 4, 2020
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र जन्मभूमि परिसर के 70 एकड़ क्षेत्र के मास्टरप्लान हेतु सभी विद्वतजनों, वास्तुविदों के सुझाव आमन्त्रित करता है। pic.twitter.com/lTvNm7LuQd