फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shrikant Tyagi got arrested, meeting in UP DGP Lucknow.

Shrikant Tyagi: एडीजी कानून व्यवस्था बोले- श्रीकांत त्यागी को शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Tue, 09 Aug 2022 03:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Aug 2022 03:10 PM IST
सार

एडीजी कानून व्यवस्था ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर नोएडा पुलिस की तारीफ की है और कहा कि अब उसे शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Shrikant Tyagi got arrested, meeting in UP DGP Lucknow.
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि नोएडा प्रकरण के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद अब उसको शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। फरारी के दौरान त्यागी को छिपाने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को नोएडा पुलिस द्वारा मेरठ में त्यागी की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने जहां एडीजी कानून व्यवस्था को बुलाकर त्यागी की गिरफ्तारी और उसके आगे की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीजीपी से मिलने के बाद एडीजी कानून व्यवस्था ने मीडिया को बताया कि पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी की वजह से त्यागी कहीं दूर भागने में नाकाम रहा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस के अथक प्रयासों से उसे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह आज शाम को 5 बजे मीडिया के सामने त्यागी की गिरफ्तारी के संबंध में मीडिया को विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने नोएडा पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब त्यागी के शरणदाताओं को चिह्नित करके उन्हे दंडित कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed