फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shrikant sharma says congress supports rioters.

कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ, विपक्ष ने लगाई पूरे यूपी में आग : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

Sun, 05 Jan 2020 12:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
shrikant sharma says congress supports rioters.
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर दंगाइयों का अगुआ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने पहले शांत उत्तर प्रदेश को आग लगाई। अब जब सरकार ने दंगाइयों पर कार्रवाई शुरू की तो कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल उनके पीछे खड़े हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ होने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विरोध करने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा और आगजनी करने का अधिकार किसी को नहीं है। हिंसा में शामिल लोगों पर कानून अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने अफवाह गैंग के साथ मिलकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भ्रम फैलाने का काम किया। उसके बाद पीएफआई जैसे अतिवादी संगठन ने सुसंगठित तरीके से यूपी को हिंसा और दंगे की आग में झोंका। कांग्रेस, सपा और बसपा ने हिंसा को मूक समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकली गांधी कंपनी के लोग कर रहे महिमामंडन

शर्मा ने दावा किया कि हिंसा करने वाले प्रशिक्षित थे। सरकार के पास कई पुख्ता सबूत हैं, जो सीएए पर हुई हिंसा में पीएफआई के हाथ होने की पुष्टि करते हैं। इस संगठन में ऐसे लोग शामिल हैं जो पहले प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित हो चुके ‘सिमी’ में रहे हैं।

सरकार ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया है जिन्होंने हिंसा फैलाई। हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन विपक्ष खासकर नकली गांधी एंड कंपनी के लोग दंगाइयों का महिमामंडन कर रहे हैं। यह स्थिति बहुत शर्मनाक है। विपक्ष राजनीति करे लेकिन अपने स्वार्थ में जनता के लिए समस्या न खड़ी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed