फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust will patented Ram mandir Trust logo

राममंदिर ट्रस्ट के लोगो का कराया जाएगा पेटेंट, चंदे को लेकर जालसाजी पर लगेगी रोक

Fri, 14 Aug 2020 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust will patented Ram mandir Trust logo
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया लोगो। - फोटो : amar ujala

राममंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को हुए भूमि पूजन के बाद से ही बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा दान दिया जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के लिए बड़ी संख्या में दानदाता सामने आ रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए मिलने वाले चंदे को लेकर जालसाजी को देखते हुए ट्रस्ट ने लोगों को सचेत करने का भी काम शुरू कर दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लोगों की सुविधा के लिए अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी एक पत्रक के जरिए उपलब्ध करा रहा है। साथ ही फर्जीवाड़े से बचने के लिए ट्रस्ट अपने लोगो को पेटेंट कराने की प्रक्रिया कर रहा है।

विज्ञापन


अब ट्रस्ट ने लोगों को सही खाते में दान देने के लिए जागरूक करने की योजना बनाई है। जिन लोगों का दान ट्रस्ट के खाते में प्राप्त हो रहा है, उन्हें धन्यवाद पत्र के जरिए कंफर्म किया जा रहा है। वहीं लोग ट्रस्ट के खाते में बिना भ्रमित हुए दान कर सकें, इसके लिए एक पत्र छपवाया गया है, जिसमें खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम पर फर्जी अकाउंट के मामले में एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिसकी जांच चल रही है। ट्रस्ट का वित्तीय कार्यभार देख रहे डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि दान को लेकर किसी भी तरह की शंका होने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से फोन पर बात की जा सकती है। वहीं फर्जीवाड़े से बचने के लिए ट्रस्ट अपने लोगो को पेटेंट करवाने की प्रक्रिया कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ट्रस्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर चंदा एकत्र करने की जानकारी सामने आ चुकी है, जिस पर ट्रस्ट ने आपत्ति की है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। फर्जीवाड़े से बचने के लिए लोगो को पेटेंट करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पत्रक के जरिए बैंक अकाउंट की भी जानकारी दी जा रही है। -डॉ. अनिल मिश्र, सदस्य, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed