{"_id":"61b8480d08b8e26b63425112","slug":"shree-shree-ravishankar-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम मंदिर निर्माण की गति देखकर अभिभूत हुए श्री श्री रविशंकर, बोले- वाराणसी की तरह अयोध्या का भी नया रूप दिखेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण की गति देखकर अभिभूत हुए श्री श्री रविशंकर, बोले- वाराणसी की तरह अयोध्या का भी नया रूप दिखेगा
Tue, 14 Dec 2021 01:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:00 PM IST
सार
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि जल्द ही वाराणसी की तरह अयोध्या का भी दिव्य रूप दुनिया देखेगी।
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की गति देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने कहा कि रामभक्तों का सपना जल्द ही साकार हो जाएगा। निर्माण कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह वाराणसी का भव्य और दिव्य रूप दुनिया देख रही है। वैसा ही रूप जल्द ही अयोध्या का भी दिखेगा। इंजीनियर्स समर्पित होकर अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि अयोध्या में आर्ट ऑफ लिविंग का केंद्र बनाने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए बनने वाले राजघाट के पास जमीन का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या विकास प्राधिकरण कई धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर अयोध्या धाम के विकास पर काम कर रहा है। इसके लिए संस्थाओं को जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है।