फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Woman died after delivery, family persons made ruckus.

Shravasti: अस्पताल आई महिला की प्रसव के बाद मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, डॉक्टर बोले- दिल का दौरा पड़ा

Mon, 23 Sep 2024 06:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Sep 2024 06:02 PM IST
सार

सीएमएस डॉ. रामगोपाल का कहना है कि विनीता का बच्चा पेट में उल्टा था जिससे उसे कुछ ज्यादा तकलीफ हुई। इससे संभव है कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Shravasti: Woman died after delivery, family persons made ruckus.
महिला की मौत से बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार सुबह प्रसव के लिए आई महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। मौत के करीब एक घंटे बाद तक शव बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं मिला। नाराज परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने व पैसा लेने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सीएमएस के कहने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस अपने गांव अशरफनगर चले गए।

विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर निवासी बेचेलाल वर्मा सोमवार सुबह करीब चार बजे अपनी पत्नी विनीता (35) को प्रसव के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया था। विनीता का यह तीसरा प्रसव था। इसके एक बेटा व एक बेटी भी है। सुबह करीब पांच बजे विनीता ने नॉर्मल डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया जिसे एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं, बेटी के जन्म के बाद विनीता की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने स्टाफ से संपर्क किया। वहां मौजूद स्टाफ ने बताया कि उसे दर्द का इंजेक्शन लगा है। बार बार उसे डिस्टर्ब न करो बाहर जाओ थोड़ी देर में आराम मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'किसी का भी फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी है...', बदमाश अनुज सिंह के मुठभेड़ में ढेर होने पर बोले अखिलेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर सराफा लूट: एनकाउंटर में मारे गए अनुज के पिता बोले- अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई


इसके बाद परिवार के लोगों को डिलीवरी रूम से बाहर कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे महिला की मौत हो गई। मौत के करीब एक घंटा बाद भी शव को बाहर लाने के लिए स्ट्रेचर नहीं दिया गया। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों का आरोप था कि चिकित्सक व स्टाफ द्वारा पैसा भी लिया गया। इसके बावजूद उचित देखभाल न करने से विनीता की मौत हो गई।


इस दौरान परिजन करीब एक घंटे तक हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंचे सीएमएस ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताते हुए परिवार के लोगों से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा जिसे परिजनों ने कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस अपने घर ले गए।

एक और प्रसव पीड़िता की बिगड़ी हालत
संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार सुबह करीब नौ बजे सुखराम पुरवा सुनीता देवी प्रसव के लिए आई थी। दोपहर एक बजे के बाद तक उसके प्रसव न हुआ। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, अस्पताल में विनीता की मौत से घबराए परिजन बाद में सुनीता को रेफर कराकर अपने साथ बहराइच ले गए।

हार्ट अटैक से हुई है मौत
सीएमएस डॉ. रामगोपाल का कहना है कि विनीता का बच्चा पेट में उल्टा था जिससे उसे कुछ ज्यादा तकलीफ हुई। इससे संभव है कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। हमने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी थी लेकिन परिवार के लोगों ने इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed